मधुबनी: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, झारखंड सीएम का पुतला फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की.

Madhubani News: जेपीएसी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अंधराठाढ़ी इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने पहले आक्रोश मार्च निकाला और बाद में प्रखंड कार्यालय गेट पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया.

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जेपीएसी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया. एबीवीपी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

झारखंड सीएम का पुतला दहन

आक्रोश मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय गेट पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई.

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर एबीवीपी उत्तर बिहार प्रांत के संयोजक परमानंद झा, निखिल कुमार, सदस्य सरोज राय, नटवर झा, शुभम चौधरी, मनीष झा, गौतम राय, नीतीश झा, सुरेश झा, गौरव कुमार, भास्कर कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, आदित्य कुमार, भूपेश कुमार, देबू राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन को लेकर शिक्षा विभाग का निर्देश, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv kumar mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >