Benipatti: रौशन यादव के परिजनों से मिले अब्दुल बारी सिद्दीकी, पटना हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग

स्थानीय जेल में एक कैदी की मौत के बाद पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने बिहार में अराजकता और कानून-व्यवस्था की समाप्ति का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Benipatti News: स्थानीय प्रखंड की परकौली पंचायत के भदुली ब्रह्मोतरा गांव निवासी रौशन कुमार यादव की रामपट्टी मंडल कारा में हुई मौत के बाद सोमवार को पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी उनके घर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

जेल में रौशन की मौत को बताया गंभीर मामला

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में अराजकता का माहौल कायम है और कानून-व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि रामपट्टी मंडल कारा में रौशन कुमार यादव की मौत गंभीर विषय है.

उन्होंने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच पटना उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश से करायी जाये और घटना में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

20 अगस्त को परिजनों से मिलेंगे तेजस्वी यादव

राजद नेता ने बताया कि आगामी 20 अगस्त को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी रौशन कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

उन्होंने कहा कि सरकार को रौशन की मौत के मामले में कमेटी गठित कर जांच करानी चाहिए. रौशन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत बेहद दुखद है.

न्याय के लिए संघर्ष करने का दावा

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

मौके पर पूर्व मंत्री सह राजद नेता लक्ष्मेश्वर राय, रामबरण राम, ओम प्रकाश यादव, ललिता कुमारी, रेणु यादव, गायत्री देवी, प्रिया राज, गोपाल यादव, ब्रजकिशोर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

सिंहवाड़ा में NH-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, चालक पुलिस अभिरक्षा में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >