Madhubani : शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ललमनियां थाना पुलिस शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है.

खुटौना . ललमनियां थाना पुलिस शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. रात्रि गश्ती पर निकले पुलिस बल झांझपट्टी गांव के पास नेपाल की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को माथे पर गठरी लिए आते देख उसे रूकने का इशारा किया. लेकिन दूर से ही पुलिस को देखकर वह अपनी गठरी वहीं छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा. लेकिन पुलिस ने तत्परता से उसे पकड़ लिया. गठरी की तलाशी ली गई. जिसमें से नौ लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई. शराब बरामद होते ही तस्कर को थाना पर लाकर पूछताछ शुरू किया. जिसमें वह अपना नाम मो. मुख्तार जो थाना क्षेत्र के भेलहा गांव का रहने वाला बताया है. जिन्हें शराबबंदी कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailendra kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >