Madhubani News : सर्किट हाउस के नजदीक लगे बीटीआर के ट्रांसफार्मर लगी आग

मोबाइल बीटीआर के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने के कारण अगल बगल के घर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा - तफरी मच गयी.

मधुबनी. जिला अतिथि गृह के नजदीक बुद्धनगर कॉलोनी में लगे मोबाइल बीटीआर के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने के कारण अगल बगल के घर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा – तफरी मच गयी. बीटीआर में लगे ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जलने लगा. स्थानीय निवासी सुशील झा, बबलू कुमार, रामदयाल राम ने कहा कि जब यहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा था, तो लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन टावर लगाने वालों ने कहा कि इससे कोई परेशानी नहीं होगी. मुहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब रिहायशी इलाके से मोबाइल टावर हटाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >