Madhubani News : तीन दिनों में तबाही मचा सकता है मोंथा तूफान

मौसम के लिहाज से अगले 2 से 3 दिन बहुत भारी रहने वाला है.

मधुबनी. मौसम के लिहाज से अगले 2 से 3 दिन बहुत भारी रहने वाला है. खासकर मोंथा के मंगलवार की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना के बीच भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में रहेगा, इससे मौसमी गतिविधियां तेज होंगी. 28 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न हिस्सों में नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर से मौसमी गतिविधिंया शुरू हो गई है. मानसून की विदाई के बाद इसे मिनी मानसून के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सर्कुलेशन के बाद तूफान मोंथा के असर से दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में बादलों का बरसना जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक उत्तर भारत के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी है. तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी. इससे सर्दी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >