उचक्कों ने तीन लाख रुपये छीने

मधुबनी : नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय के सामने मधुबनी -सकरी मुख्य रोड पर अपराहन 4 बजे तीन लाख रुपये अपराधियों ने छीन ली . अरेर थाना के ढ़ंगापुर पूरब के निवासी सीतेश कुमार झा 26 वर्ष एसबीआई मुख्य शाखा से 3 लाख रूपया निकालकर पैदल ही […]

मधुबनी : नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय के सामने मधुबनी -सकरी मुख्य रोड पर अपराहन 4 बजे तीन लाख रुपये अपराधियों ने छीन ली . अरेर थाना के ढ़ंगापुर पूरब के निवासी सीतेश कुमार झा 26 वर्ष एसबीआई मुख्य शाखा से 3 लाख रूपया निकालकर पैदल ही बस स्टैंड की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान लाल रंग के पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनके कंधे से झोला छीनकर कर तेजी से बाटा चौक की ओर भाग निकले . बदहवास सीतेश कुमार थाना पर दौड़कर इसकी जानकारी दी. तत्काल प्रभारी थाना प्रभारी मनोज कुमार झा ने पीड़ित को मोटर साइकिल पर बैठाकर अपराधी का पीछा किया ,पर अपराधी भागने में सफल रहे.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि सीमावर्ती थाना को इसकी जानकारी देकर मोटर साइकिल की जांच करायी जा रही है. वहीं एसबीआई के सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >