फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में लौकही थाना के झिटकी गांव के एनएच 57 सड़क पर बस में हुई भीषण डकैती और एक व्यक्ति की हत्या को लेकर काफी लोग दहशत में हैं. आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि गोली की अवाज सुनते ही लोग चौकस हो गये. बाद में ग्रामीणों ने उठ कर एनएच 57 सड़क पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. बस के यात्रियों ने बताया कि दस अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है. इसमें यात्रियों से लगभग लाखों की लूट की गयी साथ ही 17 मोबाइल भी छीन लिया गया है. इस घटना से दोनों अनुमंडल के लोग काफी डरे हुए हैं.
घटना से क्षेत्र में दहशत
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में लौकही थाना के झिटकी गांव के एनएच 57 सड़क पर बस में हुई भीषण डकैती और एक व्यक्ति की हत्या को लेकर काफी लोग दहशत में हैं. आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि गोली की अवाज सुनते ही लोग चौकस हो गये. बाद में ग्रामीणों ने उठ कर एनएच […]

एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी का गठन
पुलिस अधीक्षक ने बस डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा फुलपरास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है. जिसमें सुपौल जिला के एसडीपीओ व इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है. एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा लूट पाट की घटना में कई मोबाइल को भी लूटा है. अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. एसपी ने कहा कि शीघ्र ही सारे अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.