चार दर्जन यात्री वाहनों ने बदला मार्ग

मधुबनी : बेनीपट्टी -मधवापुर भाया उच्चैठ पथ में मल्हामोड़ दुर्गास्थान के बीच लचका पुल को तोड़कर बनाये जा रहे पुल निर्माण में लेटलतीफी के कारण कभी भी इस सड़क में यातायात ठप हो सकता है. बताते चलें कि पथ निर्माण विभाग द्वारा भरी बरसात में यहां के लचका पुल को ध्वस्त कर दो महीने पहले […]

मधुबनी : बेनीपट्टी -मधवापुर भाया उच्चैठ पथ में मल्हामोड़ दुर्गास्थान के बीच लचका पुल को तोड़कर बनाये जा रहे पुल निर्माण में लेटलतीफी के कारण कभी भी इस सड़क में यातायात ठप हो सकता है. बताते चलें कि पथ निर्माण विभाग द्वारा भरी बरसात में यहां के लचका पुल को ध्वस्त कर दो महीने पहले पुल निर्माण का कार्य शुरू किया गया. विकल्प के रूप में बगल से कच्चा डायवर्सन बनाया गया. सुखाड़ में तो लोग किसी तरह इस डायवर्सन पर वाहन पार कर लेते थे. लेकिन, नदियों में पानी की रफ्तार की गति से डायवर्सन कीचड़मय हो गया. निर्माणाधीन पुल की जगह बरसात के पानी में डूबा हुआ है. जिससे पुल निर्माण पर ग्रहण लग गया है. यह क्षेत्र जल ग्रहण क्षेत्र है. उफनायी नदी का पानी चौर में फैल गया. जो कभी भी डायवर्सन को अपने आगोश में ले लेगा और इस पथ पर यातायात ठप हो जायेगा.

वैकल्पिक व्यवस्था होगी
एसडीएम राजेश परिमल ने बताया कि संवेदक कंपनी को जल्द पुल निर्माण पूरी करने का निर्देश दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस पथ पर संपर्क बाधित नहीं हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.
पुल बनने में देरी से होगी परेशानी
यात्री वाहनों का बदला रूट
भारत -नेपाल सीमा पर अवस्थित मधवापुर से प्रति दिन विभिन्न शहरों के लिए खुलने वाली लगभग चार दर्जन यात्री वाहनों ने डायवर्सन के दोनों किनारे जलजमाव से अपना रूट बदल लिया है. ये सभी यात्री गाड़ी सहित सभी तरह की छोटी-बड़ी गाडि़यां पिछले दो दिनों से उच्चैठ काली दास डीह पथ से जगत गांव होते हुए बेनीपट्टी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना आ जा रही है. जिससे वाहन चालक सहित यात्रियों को हमेशा खतरा मंडराता रहता है.
उच्चैठ स्थान जाने में परेशानी
नदियों के जलस्तर में वृद्धि इसी तरह जारी रही और इस पथ पर पार उतरने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था विभागीय या प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई तो एक महीने बाद आने वाले दशहरा के मौके पर देश के 51 सिद्ध पीठों में सुमार उच्चैठ भगवती स्थान सुनसान रहेगी. देश प्रदेश के विभिन्न कोनों से आकर मैया के दरबार में मत्था टेकने वाले लाखों की भीड़ यहां नहीं पहुंच पायेगी. 10 दिन के दशहरा पर्व के दौरान प्रतिदिन यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है.
मधवापुर का अनुमंडल- जिला से संपर्क होगा भंग
इस सड़क पर यातायात बंद होने से बेनीपट्टी के तीन, मधवापुर प्रखंड के 13 एवं हरलाखी प्रखंड के 17 पंचायतों का बेनीपट्टी अनुमंडल एवं मधुबनी जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >