तीनों कोर्ट की सुरक्षा चाक चौबंद : एसपी

मधुबनी : व्यवहार न्यायालय सहित जिले के तीनों न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है. इसका खुलासा एसपी अख्तर हुसैन ने किया है. अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को दिये पत्र में एसपी ने कहा है कि मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय, बेनीपट्टी अनुमंडलीय न्यायालय एवं झंझारपुर अनुमंडलीय न्यायालय में हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये […]

मधुबनी : व्यवहार न्यायालय सहित जिले के तीनों न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है. इसका खुलासा एसपी अख्तर हुसैन ने किया है. अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को दिये पत्र में एसपी ने कहा है कि मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय, बेनीपट्टी अनुमंडलीय न्यायालय एवं झंझारपुर अनुमंडलीय न्यायालय में हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. इसमें आने-जाने वालों की सघन तलाशी के साथ ही व्यवहार न्यायालय में पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी है.

एसपी ने कहा है कि अब तक व्यवहार न्यायालय में इस प्रकार का कोई मामला नहीं आया है कि कहीं पर न्यायाधीश की सुरक्षा पर कोइ खतरा हो. हालांकि, उन्होंने कुछ जरूरतों पर बल दिया है, जिसमें न्यायालय के अधिकारियों, अधिवक्ताओं के लिये लगाये जाने वाली गाड़ी पार्किंग, पुलिस के गेट पर तैनाती के लिये मोर्चा की आवश्यकता है. मोर्चा के निर्माण के लिये उन्होंने डीएम को आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >