ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुविधाओं की कमी

मधुबनी : सदर अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां मरीजों के पंजीयन के लिए तीन काउंटर बनाये गये है. लेकिन तीनों काउंटरों के बीच कोई पार्टीशन नहीं किया गया है. जिससे मरीजों के बीच रजिस्ट्रेशन के लिए आपाधापी मचा रहता है. यहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा न तो महिला सुरक्षा […]

मधुबनी : सदर अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां मरीजों के पंजीयन के लिए तीन काउंटर बनाये गये है. लेकिन तीनों काउंटरों के बीच कोई पार्टीशन नहीं किया गया है. जिससे मरीजों के बीच रजिस्ट्रेशन के लिए आपाधापी मचा रहता है. यहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा न तो महिला सुरक्षा कर्मी और न ही पुरूष गार्ड की नियुक्त किया है. लिहाजा गंभीर मरीज को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बताते चले कि रजिस्ट्रेशन से प्रतिदिन 1200 रूपये विभाग को प्राप्त होता है. इस प्रकार महीने में 36 हजार रूपये विभाग को प्राप्त होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >