छात्रों ने जाम की सड़क

विरोध. छात्रों को नहीं िमल रहा एसएलसी राजनगर मधुबनी मुख्यमार्ग को किया घंटों जाम छात्रों ने जल्द एसएलसी निर्गत करने की लगायी गुहार राजनगर : प्रखंड के रामेश्वर उच्च विद्यालय द्वारा दसवीं पास छात्रों को एसएलसी नहीं देने से उग्र हुए छात्रों एवं एबीवीपी ने संयुक्त रूप से बुधवार को राजनगर मधुबनी मुख्य मार्ग को […]

विरोध. छात्रों को नहीं िमल रहा एसएलसी

राजनगर मधुबनी मुख्यमार्ग को किया घंटों जाम
छात्रों ने जल्द एसएलसी निर्गत करने की लगायी गुहार
राजनगर : प्रखंड के रामेश्वर उच्च विद्यालय द्वारा दसवीं पास छात्रों को एसएलसी नहीं देने से उग्र हुए छात्रों एवं एबीवीपी ने संयुक्त रूप से बुधवार को राजनगर मधुबनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने यातायात को बाधित कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम होने से इस मार्ग पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई. हालांकि करीब आधे घंटे बाद मौके थाना पहुंच उग्र हुए छात्रों को समझा बुझाकर यातायात को बहाल करने में कामयाब रहा. उग्र छात्रों का कहना था कि स्कूल के एचएम जान बूझकर एसएलसी देने में विलंब कर रहे हैं. जिससे छात्रों को 11वीं में नामांकन नहीं हो पा रहा है.
एबीवीपी के छात्र नेता सुजीत कुमार पासवान ने बताया कि स्कूल के एचएम स्कूली छात्रों को बार बार परेशान करते हैं. इससे पहले भी ऑनलाइन के नाम पर ज्यादा पैसा छात्रों से लिया जा रहा था. इसको लेकर छात्रों ने काफी हंगामा किया था. वहीं स्कूल के एचएम बालकृष्ण झा ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूल के सभी कागजात जब्त कर मधुबनी ले जाने से ये समस्या उत्पन्न हो रही है. ज्ञात हो इस बाबत छात्रों ने कुछ दिन पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन देकर समस्या को लेकर अवगत करवाया था. छात्रों ने आवेदन में राजनगर के बीडीओ से इस मामले में पहल कर जल्द एसएलसी निर्गत करवाने की गुहार लगायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >