61 सड़कों में ज्यादातर मुख्य व उप पार्षद के वार्ड में बनीं

मधुबनी : गर परिषद प्रशासन ने चार साल में सबसे अधिक सड़क बनाने का काम किया है. आंकड़े बता रहे हैं कि नये बोर्ड के चार साल के दौरान कुल 61 सड़के शहर में बनायी गयी है. जिस पर करीब एक करोड़ 56 लाख 60 हजार 471 रुपये खर्च किये गये हैं. हालांकि कई वार्ड […]

मधुबनी : गर परिषद प्रशासन ने चार साल में सबसे अधिक सड़क बनाने का काम किया है. आंकड़े बता रहे हैं कि नये बोर्ड के चार साल के दौरान कुल 61 सड़के शहर में बनायी गयी है. जिस पर करीब एक करोड़ 56 लाख 60 हजार 471 रुपये खर्च किये गये हैं. हालांकि कई वार्ड इसमें भी पीछे ही रह गये है. आंकड़ों के अनुसार चार सालों में शहर के सात वार्ड ऐसे हैं जहां एक भी सड़क नहीं बनाया जा सका है.

वार्ड सात में सबसे अधिक बनी सड़कें
शहर के वार्ड सात में सबसे अधिक सात सड़कें बनी है. वहीं नप के मुख्य पार्षद के वार्ड में पांच एवं उपमुख्य पार्षद के वार्ड में कुल चार सड़कें बनी है. जबकि वार्ड तीन, पांच, तेरह, पंद्रह, सोलह, इक्कीस, एवं छब्बीस में एक भी सड़क नहीं बनी है.
मुहल्लों में आवाजाही बंद
एक ओर चार साल में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि खर्च कर 61 सड़क बनायी गयी है. पर आज भी कई मुहल्लों में सड़क की स्थिति ऐसी है कि पानी होते ही आवाजाही बंद हो गयी है और यह परेशानी सड़क नहीं होने के कारण है. सबसे अधिक परेशानी वार्ड 11 के चौवन्नी पट्टी एवं सात के आदर्श नगर मुहल्ले में है. चौवन्नी पट्टी होते हुए सप्ता जाने वाली सड़क से लोगों की आवाजाही बंद तक हो गयी है. कई बार लोगों ने इस सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन भी किया. पर नतीजा आज तक शून्य ही है. मालूम हो कि यह सड़क उप मुख्य पार्षद के वार्ड में आता है . इसी प्रकार वार्ड नंबर 18 के माल गोदाम रोड में भी सालों से सड़क की परेशानी है. इन सड़क से होते हुए आवाजाही बंद है.
यहां अधिक परेशानी
मालगोदाम रोड
आदर्श नगर मुहल्ला
चौवन्नी पट्टी
बस स्टैंड के समीप महादलित टोला
मोमिन टोला
लहेरियागंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >