महिलाओं ने अस्पताल परिसर में िकया हंगामा

मधुबनी : सदर अस्पताल के प्रसव ओपीडी के समीप एएनएम व दाई द्वारा एक महिला के साथ किये गये दुर्व्यवहार के मामले को लेकर महिलाओं ने बवाल काटा. बताया जा रहा है कि प्रसव ओपीडी में तैनात दाई गंगा देवी द्वारा लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुसहरी टोला निवासी प्रमिला देवी के साथ धक्का मुक्की व हाथापाई की […]

मधुबनी : सदर अस्पताल के प्रसव ओपीडी के समीप एएनएम व दाई द्वारा एक महिला के साथ किये गये दुर्व्यवहार के मामले को लेकर महिलाओं ने बवाल काटा. बताया जा रहा है कि प्रसव ओपीडी में तैनात दाई गंगा देवी द्वारा लक्ष्मीसागर भौआड़ा मुसहरी टोला निवासी प्रमिला देवी के साथ धक्का मुक्की व हाथापाई की गयी.

जिसमें उसके साथ एएनएम गायत्री देवी ने भी दिया. जिसके बाद मामला उग्र हो गया. मुसहरी टोला की दर्जनों महिलाओं ने प्रसव कक्ष के समीप हंगामा किया और दाई व नर्स को खोजने लगी.

प्रमिला देवी ने बताया कि वह अपनी भतीजी के इलाज के बारे में जानकारी मांग रही थी. इसी बीच गंगा देवी व गायत्री देवी द्वारा उसे धक्का मुक्की किया गया. साथ ही प्रमिला देवी ने उक्त लोगों पर पैसा मांगने का भी आरोप लगाया. इस बाबत
डीएस अजय नारायण प्रसाद ने
बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >