Madhubani News : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए बनाये गये 75 परीक्षा केंद्र

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 के लिए जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

मधुबनी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा-2026 के लिए जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्र सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों से लेकर निजी विद्यालयों तथा वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में भी केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के साथ ही जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से लड़कियों के लिए अनुमंडल स्तर पर 48 व लड़कों के लिए जिला मुख्यालय में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

53217 परीक्षार्थी होंगें शामिल

परीक्षा केंद्रों पर 53217 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इस वर्ष जिले में साइंस संकाय में कुल 15779 अभ्यर्थी, आर्ट्स संकाय में कुल 33574 अभ्यर्थी, कॉमर्स संकाय में 3864 अभ्यर्थी जबकि वोकेशनल कोर्स में मात्र एक ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद जिले के विद्यार्थियों में पढ़ाई का दबाव बढ़ गया है. इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से ही शुरू होगी. जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा वीक्षकों की सूची आदि बनाई जा रही है.

गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इंटर परीक्षा के लिए बोर्ड के गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है. स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है. इस वर्ष कुल 53217 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसे लेकर छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >