Madhubani News : 593 महिलाओं का बना ड्राइविंग लाइसेंस

जिले में लगातार वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. इस कारण ड्राइविंग बनाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

मधुबनी. जिले में लगातार वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. इस कारण ड्राइविंग बनाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में भी तेजी आयी है. पिछले वर्ष 2025 में जिले में 18550 छोटी चार पहिये वाहनों एवं बाइक ड्राइविंग का लाइसेंस जिला परिवहन कार्यालय से निर्गत किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी लालबाबू ने कहा है कि पिछले वर्ष 18550 ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए. इनमें 17556 पुरुष, 593 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर का ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >