Madhubani News : पुलिस के विशेष अभियान में 44 आरोपित गिरफ्तार

. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला में पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के अंदर 44 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.

Madhubani News : मधुबनी. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला में पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के अंदर 44 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विशेष अभियान के दौरान 546 लीटर देसी विदेशी शराब व चार बाइक जब्त हुई. अभियान में 197 वाहनों से 3 लाख 66 हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. साथ ही 21 वारंट तामिला कराया गया है. एसपी ने कहा है कि शराब मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई. 18 वारंटी को गिरफ्तार किया गया. आर्म्स एक्ट मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावे अन्य कांड में 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी ने कहा कि पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. ठंड के मौसम में सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि थाना स्तर के सभी पुलिस अधिकारी रात्रि गश्ती करेंगें. ताकि अपराध नियंत्रण किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >