200 लीटर देसी शराब किया नष्ट

200 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी चुलाई शराब को नष्ट कर दिया.

बेनीपट्टी. अरेर पुलिस अभियान चलाकर नगवास गांव के चौर के एक खेत में बनाई जा रही चुलाई देसी शराब की भट्ठी व उपकरण को ध्वस्त कर करीब 200 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी चुलाई शराब को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई बीते शुक्रवार की देर शाम की. हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी तस्कर भाग निकले. अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि पुलिस इस देसी चुलाई शराब निर्माण में संलिप्त तस्कर को चिन्हित कर रही है. फरार तस्कर बख्शे नही जायेंगे. फिलहाल अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >