परिवहन विभाग ने की वाहनों के परमिट व इंश्योरेंस की जांच

मधुबनी : सड़क सुरक्षा सुप्ताह के तीसरे दिन परिवहन कार्यालय में मंगलवार को वाहनों के इंश्योरेंस एवं परमिट की जांच की गई. वाहनों की जांच में परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार, एमवीआई अरूण कुमार, परिवहन कर्मी राज शेखर, पुष्पक कुमार, अवधेश कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मियों ने चार पहिया वाहनों की जांच की. लगभग 45 […]

मधुबनी : सड़क सुरक्षा सुप्ताह के तीसरे दिन परिवहन कार्यालय में मंगलवार को वाहनों के इंश्योरेंस एवं परमिट की जांच की गई. वाहनों की जांच में परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार, एमवीआई अरूण कुमार, परिवहन कर्मी राज शेखर, पुष्पक कुमार, अवधेश कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मियों ने चार पहिया वाहनों की जांच की.

लगभग 45 वाहनों की जांच की गई. इनमें से चार वाहनों के पास कागजात नहीं रहने के कारण जब्त किया गया. वहीं परिवहन विभाग द्वारा शिव शक्ति मोटर्स के द्वारा शहर में मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया. डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम का अनुपालन नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माना की राशि अधिरोपित की जायेगी. इस मौके पर परिवहन कार्यालय के सहायक शशि भूषण शाही भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >