अखिलेश शरण सिंह टूर्नामेंट आज से

मधुबनी : अखिलेश शरण सिंह एक दिवसीय निमंत्रण कप 2020 आज से स्थानीय वाटसन स्कूल के खेल मैदान में होने जा रहा है. टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष दिलीप नाथ झा ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए वाटसन स्कूल का खेल मैदान सज धज कर तैयार है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 टीम […]

मधुबनी : अखिलेश शरण सिंह एक दिवसीय निमंत्रण कप 2020 आज से स्थानीय वाटसन स्कूल के खेल मैदान में होने जा रहा है. टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष दिलीप नाथ झा ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए वाटसन स्कूल का खेल मैदान सज धज कर तैयार है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 टीम टुर्नामेंट में हिस्सा लेगी.

पुल ए में दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर(यूपी) दानापुर और समस्तीपुर की टीम है. वहीं पुल बी में पटना, नेपाल, सिवान, सहरसा एवं मेजबान मधुबनी जिला शामिल है. टूर्नामेंट कमिटी के सचिव गोलू सिंह के अनुसार स्व. अखिलेश शरण सिंह निमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट मधुबनी जिला क्रिकेट संघ व बिहार क्रिकेट संघ से पंजीकृत है.

सचिव के अनुसार रविवार को पहला मैच मुजफ्फरपुर बनाम गोरखपुर के बीच होगा. टूर्नामेंट का उदघाटन डीएम शिर्षत कपिल अशोक, एसपी डा. सत्य प्रकाश, एमएलए समीर कुमार महासेठ, डीडीसी अजय कुमार सिंह, एसडीओ सुनील कुमार सिंह व मुख्य पार्षद सुनैना देवी करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >