नये वर्ष में लोगों को मिलेगी विद्युत ट्रेन की सुविधा

जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में मधुबनी : जिलावासियों को नये साल में रेल द्वारा विद्युत ट्रेन की सेवा उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए रेलवे द्वारा कवायद तेज कर दी गई है. जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. विद्युत ट्रेन की सेवा उपलब्ध होने के बाद यात्रियों […]

जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में

मधुबनी : जिलावासियों को नये साल में रेल द्वारा विद्युत ट्रेन की सेवा उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए रेलवे द्वारा कवायद तेज कर दी गई है.
जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. विद्युत ट्रेन की सेवा उपलब्ध होने के बाद यात्रियों को भी सफर में सहुलियत होगा. साथ ही ट्रेनों के लंबे इंतजार से भी कुछ राहत मिलेगा. विदित हो कि जयनगर दरभंगा रेल खंड पर प्रतिदिन लगभग 16-17 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है. जिसमें लंबी दूरी की दो-तीन जोड़ी ट्रेन शामिल है.
ट्रायल के बाद शुरू हो जायेगा परिचालन
जयनगर दरभंगा रेल खंड पर विद्युत ट्रेन के परिचालन के लिए विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है. जिसके बाद उक्त रेल खंड पर विद्युत ट्रेन का ट्रायल लिया जायेगा और सब कुछ दुरूस्त होने पर इस सेवा को यात्रियों के लिए चालू कर दिया जायेगा. विदित हो कि जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर नई दिल्ली व अमृतसर के लिए प्रतिदिन दो ट्रेनों का परिचालन होता है.
वहीं कोलकाता के लिए प्रतिदिन गंगासागर का परिचालन होता है. इसके अलावा मुंबई, आनंद बिहार, रांची पुरी आदि जगहों के लिए भी साप्ताहिक व सप्ताह में दो, तीन, तीन दिन परिचालन होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >