शहर में टेलीफोन के खंभे से गुजर रहा बिजली का तार

मधुबनी : बिजली विभाग द्वारा एक तरफ पोल से निर्वाध बिजली के बाद अंडर ग्राउंड वायरिंग करने के दिशा में पहल करने वाली है. इस दिशा में तैयारी हो रही है तो दूसरी ओर अब तक उपर से लटक रहे तार को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है. करीब तीन साल से शहर में […]

मधुबनी : बिजली विभाग द्वारा एक तरफ पोल से निर्वाध बिजली के बाद अंडर ग्राउंड वायरिंग करने के दिशा में पहल करने वाली है. इस दिशा में तैयारी हो रही है तो दूसरी ओर अब तक उपर से लटक रहे तार को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है. करीब तीन साल से शहर में बंच केबुल लगाने का काम चल रहा है. पर अब तक शहर मुख्यालय के दर्जनों मुहल्ले में बांस बल्ले से न सिर्फ तार झूल रहे हैं.

बल्कि इस कदर तार का जाल बिछा हुआ है कि कब हादसा हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता. कहीं पर टेलीफोन के खंभे के सहारे तार को लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है तो कहीं पर लोहे के पुराने खंभे पर ही तार का जाल बिछा हुआ है. कई जगह पर ट्रांसफॉर्मर को लेकर परेशानी है तो कहीं पर तार इतना नीचे झूल रहा है कि बस को छू कर यह तार गुजर रहा है.

टेलीफोन पोल से बिजली हो रही सप्लाई : चकदह मुख्य मार्ग के किनारे बिजली का तार जिस प्रकार से गुजर रहा है यह परेशानी का संकेत है. बता दें कि यह बाईपास रोड है. शहर के प्राय: सभी बड़े वाहनों का परिचालन इसी होकर होता है. इसके लिये बीते कई बार सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में तार को लेकर मुद्दा उठाया गया. पर अब तक पहल सार्थक नहीं है. इस रोड में एक तो तार नीचे झूल रहा है दूसरी परेशानी यह है कि लोगों के घरो तक कहीं पर टेलीफोन के खंभे के सहारे तार को पहुंचाया गया है तो कहीं पर बांस बल्ला के सहारे.
लोहे की पोल पर बिजली का जाल: शहर के महंथी लाल चौक से तिलक चौक जाने वाली सड़क में मकतब के समीप लोहे का पुराना जर्जर पोल है. इस पोल पर तारों का जाल इस रूप से बिछा है कि यदि किसी दिन कोई तार हल्का सा भी खंभा में छू गया तो भयानक हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है. इस पोल के ठीक आगे मदरसा व मस्जिद है. जहां पर छोटे छोटे बच्चे व लोगों को नमाज अदा करने के लिये आना जाना लगा होता है. इस पोल से एक पोल पहले तक बंच केबुल लगा हुआ है. पर इस पोल को बदला तक नहीं जा सका है. जिससे यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
बदला जायेगा बिजली पोल
इस बाबत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया है कि तार को सही करने के लिये आदेश दिया गया है. जल्द ही सभी जगहों पर तार को सही कर दिया जायेगा. वहीं पोल काे भी बदले जाने की पहल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >