सात घंटे विलंब से पहुंची स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से परिचालन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. विलंब से परिचालन के कारण यात्रियों को प्राइवेट वाहन से अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा. जिस क्रम में शुक्रवार को नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय शाम के 6.30 से 7.10 […]

मधुबनी : जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों का विलंब से परिचालन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. विलंब से परिचालन के कारण यात्रियों को प्राइवेट वाहन से अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा. जिस क्रम में शुक्रवार को नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय शाम के 6.30 से 7.10 घंटा बिलंब से शनिवार की दोपहर 3 बजे पहुंची.

मुम्बई- जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस तय समय रात के 10.18 से 1.10, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस तय समय रात के 11.37से 30 मिनट , पटना-जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय रात 12.39 से 3 घंटा , सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस सुबह के 7.15 से 30 मिनट, मनीहारी-जयनगर जानकी एक्सप्रेस सुबह 8.53 से 50 मिनट, हावड़ा-जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी सुबह के 10.27 से 1.50 घंटा एवं राजेन्द्रनगर- जयनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस दोपहर के 1.52 से 30 मिनट विलंब से पहुंची.

दूसरी ओर जयनगर-पटना कमला गंगा फास्ट पैसेंजर सुबह के 3.52 से 12 मिनट, जयनगर-मनीहारी जानकी एक्सप्रेस सुबह के 5.08 से 15 मिनट, जयनगर- राजेन्द्रनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस सुबह के 11.16 से 12 मिनट एवं जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस देापहर 2.25 से 10 मिनट बिलंब से खुली. यह जानकारी पूजा कुमारी ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >