ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

राजनगर : राजनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक एवं दो के बीच जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की गोद में एक डेढ़ वर्ष का लड़का था जो बाल-बाल बच गया. घटना स्थल पर जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी ले […]

राजनगर : राजनगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक एवं दो के बीच जानकी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की गोद में एक डेढ़ वर्ष का लड़का था जो बाल-बाल बच गया. घटना स्थल पर जुटे लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी ले जाने का प्रयास किया.

लेकिन महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई. स्टेशन अधीक्षक अरुण पासवान ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना, जीआरपी एवं आरपीएफ जयनगर को दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गंज निवासी गिरधारी ठाकुर की पत्नी जमुनी देवी के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >