तय समय पर परिचालित हुई स्वतंत्रता सेनानी एक्स

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबे समय से लंबी दूरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन का दंश झेल रहे यात्रियों को अब राहत मिल रहा है. विगत 15 अगस्त से ट्रेनों के विलंब परिचालन पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है. जो रविवार को भी जारी रहा. हालांकि कुछ ट्रेनों का विलंब परिचालन […]

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबे समय से लंबी दूरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन का दंश झेल रहे यात्रियों को अब राहत मिल रहा है. विगत 15 अगस्त से ट्रेनों के विलंब परिचालन पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है. जो रविवार को भी जारी रहा. हालांकि कुछ ट्रेनों का विलंब परिचालन अवश्य हुआ लेकिन वह सामान्य है.

ट्रेनों के परिचालन पर यदि गौर किया जाय तो जयनगर दरभंगा रेल खंड पर नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी शनिवार को तय समय शाम 6.30 से केवल 1.45 घंटा, अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस तय समय रात 11.40 से 2.30 घंटा, पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय रात 12.12 से 2.30 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.15 से 20 मिनट, मनिहारी जयनगर कटिहार जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 8.50 से 1 घंटा, कोलकाता जयनगर कोलकाता एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 से 55 मिनट, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 से 1 घंटा, रांची जयनगर रांची एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.30 से 55 मिनट एवं आनंद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 से 25 मिनट विलंब से पहुंची.

जबकि जयनगर पटना कमला गंगा फास्ट पैसेंजर सुबह 352 से 25 मिनट, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का तय समय सुबह 5.8 से, जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस का तय समय सुबह 7.57 से, जयनगर कोलकाता कोलकाता एक्सप्रेस का तय समय दोपहर 1.5 से व जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का तय समय दोपहर 2.30 से 18 मिनट विलंब से परिचालन हुआ. यह जानकारी रेलवे पूछताछ की पूजा कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >