महीनों बाद ट्रेनों के समय से परिचालन से खुशी

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर महीनों बाद अधिकांश ट्रेनों का परिचालन ससमय हुआ. शुक्रवार को जयनगर से राज्य एवं अन्य राज्यों को जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन ससमय हुआ. वहीं घंटों विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक विलंब पहुंचने वाली पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर अधिक […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 17, 2019 4:08 AM

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर महीनों बाद अधिकांश ट्रेनों का परिचालन ससमय हुआ. शुक्रवार को जयनगर से राज्य एवं अन्य राज्यों को जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन ससमय हुआ. वहीं घंटों विलंब से पहुंचने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक विलंब पहुंचने वाली पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर अधिक विलंब होकर तय समय रात 12.12 से 3 घंटा विलंब से पहुंची.

वहीं नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी महिनों बाद गुरूवार को तय समय शाम 6.30 से महज 2 घंटा, पटना जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय रात 9.46 से 30 मिनट, जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय रात 11.40 से 2 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.15 से 1.15 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 8.50 से 1.15 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 से 2 घंटा, रांची जयनगर रांची एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.30 से 20 मिनट, पुरी जयनगर पुरी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 से 45 मिनट एवं राजेंद्र नगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 1.51 से 1.10 घंटा विलंब से पहुंची.

वहीं जयनगर पटना कमला गंगा फास्ट पैसेंजर शुक्रवार सुबह 3.52 से 18 मिनट, जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.38 से, जयनगर अमृतसर सरयू यमुना तय समय सुबह 7.57 से, जयनगर राजेंद्रनगर इंटरसिटी सुबह तय समय 11.16 से जयनगर आनंदबिहार गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30मेंे खुली.

Next Article

Exit mobile version