छापेमारी में 270 लीटर शराब बरामद, कार जब्त

मधुबनी :गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो कार से 900 बोतल शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार राजनगर से रामपट्टी की ओर से आ रही एक आल्टो कार को रोक कर तलाशी ली. तलाशी में आल्टो कार में बोरा में बंद देशी नेपाली शराब की बड़ी […]

मधुबनी :गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो कार से 900 बोतल शराब जब्त किया है. जानकारी के अनुसार राजनगर से रामपट्टी की ओर से आ रही एक आल्टो कार को रोक कर तलाशी ली.

तलाशी में आल्टो कार में बोरा में बंद देशी नेपाली शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया. उत्पाद अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि मारुति कार में 900 बोतल देशी शराब कुल 270 लीटर जब्त किया गया है. कार में बैठे दो लोगों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर में अमरेंद्र यादव चतरा वार्ड नंबर 6 खजौली थाना का निवासी एवं दूसरा सुमन कुमार जेल गेट महिनाथपुर राजनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मनीष कुमार ने बताया कि शराब को नेपाल से रामपट्टी लाया जा रहा था. शराब के साथ आल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है. छापेमारी में उत्पाद अवर निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बौअन मांझी, शंकर कुमार मंडल, रौशन कुमार, महेंद्र कुमार, राजेंद्र पासवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >