मधुबनी : पुराने 12 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर बनाये जा रहे आरओबी को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने मंडल अभियंता सुमन भारती को दिया. शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक नंबर प्लेटफार्म से 2 व तीन नंबर प्लेट फार्म पर दिव्यांगों, बुर्जुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों के आने जाने के लिए रेलवे पाथ का निर्माण कराया जायेगा. जिससे ऐसे व्यक्तियों को फुट ओवरब्रिज से जाने की जहमत नहीं उठानी पड़े. प्लेट फॉर्म 1 पर अवस्थित एक्वागार्ड भेंडर को रेट लिस्ट लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक्वागार्ड में प्री पेड मीटर लगाया गया है.
हर हाल में 15 से पूर्व आरओबी का निर्माण करें पूरा : डीआरएम

हर हाल में 15 से पूर्व आरओबी का निर्माण करें पूरा : डीआरएम
Copied link
मधुबनी : पुराने 12 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर बनाये जा रहे आरओबी को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने मंडल अभियंता सुमन भारती को दिया. शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एक नंबर प्लेटफार्म से 2 व तीन […]
जिससे रेलवे को यह जानकारी उपलब्ध हो पायेगा कि वेंडर द्वारा कितने रुपये का पानी बेचा गया है. प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यूरिनल नहीं होने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि प्लेटफार्म पर स्थित महिला व पुरुष प्रतीक्षालय में अवस्थित यूरिनल व शौचालय का उपयोग यात्री करें. साथ ही परिसार स्थित पे एंड यूज शौचालय में यूरिनल की मुफ्त सेवा भी यात्री ले सकते है. आरक्षण काउंटर पर लगे मोबाइल से टिकट लेने पर 5 प्रतिशत इंसेंटीव दिये जाने को अंकित करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि नो बिल नो पेमेंट के तहत किसी भी वेंटर के लंबित भुगतान रहने पर डीसीआइ के वेतन भुगतान भी बंद रहेगा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी वेंडर का लंबित भुगतान नहीं हो.
प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित सुधा वेंडर के प्रतिष्ठान बंद रहने के कारण संबंधित वेंडर का लाइसेंस निरस्त करने का भी आदेश दिया. एक नंबर प्लेट फार्म के तहत ही तीन नंबर प्लेट फार्म की लंबाई बढाने का निर्देश डीइएन को दिया. उन्होंने कहा कि पदस्थापन के बाद यह पहला निरीक्षण है. जिसमें कई प्रकार की समस्या व आवश्यक जानकारी लिया गया है. जहां एक संभव होगा हर समस्या का समाधान चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत किया जायेगा. स्टेशन के बीआइपी कक्ष में हो रहे सीलन को तत्काल दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया.
साथ ही स्टेशन ऑपरेशनल चैनल का निरीक्षण क्रम में कार्यरत एसएम से पूछताछ भी किया. एसएस को निर्देश देते हुए पूछताछ काउंटर के बगल में लगे समय सारणी में ट्रेनों के प्लेटफार्म संख्या सुचित करने का निर्देश दिया. जिससे की ट्रेन के आने से पूर्व यात्री संबंधित प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर सकें.
और ट्रेन आने पर अफरा तफरी का माहौल कायम न हो. उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि स्टेशन के तय कैटोगरी के अनुरूप स्टेशन को चुस्त दुरूस्त किया जाय. इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक प्रबंधक दिलीप कुमार, सीनीयर डीइएन सुमन भारती, आरपीएफ कमांडेंट, एसएस जगदंबा प्रसाद, एइएन 1 दिलीप कुमार, एइएन 2 राजेश कुमार, एसएम वीएन मिश्रा, एसएम आरएस यादव, इएनएचएम भवेश झा, सीडीओ बलराम सहित कई मंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.