शहर के कैनालों की सफाई शुरू, काम में लगे 120 मजदूर

मधुबनी : बरसात पूर्व शहर के तीनों कैनाल वाटसन, किंस व राज कैनालों के सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. सफाई में तत्काल 120 मजदूरों से काम लिया जा रहा है. 15 दिनों में सफाई का काम पूरा होने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि मानसून आने से पहले यह कार्य […]

मधुबनी : बरसात पूर्व शहर के तीनों कैनाल वाटसन, किंस व राज कैनालों के सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. सफाई में तत्काल 120 मजदूरों से काम लिया जा रहा है. 15 दिनों में सफाई का काम पूरा होने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि मानसून आने से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जायेगा. ताकि शहर में जलनिकासी आसानी से हो सके. कैनालों की सफाई कराने की जिम्मेवारी नप के 6 कर्मियों को दी गयी है. बताते चलें कि शहर के तीनों कैनालों के पक्कीकरण मधुबनी स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना से कराया जाना है.

जिस पर 114.5 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. एक मार्च को इसका शिलान्यास नगर विकास मंत्री द्वारा किया गया था. पर बरसात पूर्व काम शुरू नहीं होने से कठिनाई उत्पन्न हो रही थी. नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति ने प्रस्ताव पारित कर बरसात पूर्व कैनालों के सफाई का कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया. सफाई का काम नप कर्मियों को दिया गया. इस निर्णय पर कैनालों की सफाई का काम शुरू की गयी है.
कर्मियों को मिली जिम्मेवारी. कैनाल सफाई के लिए कर्मियों की अलग अलग स्थलों के सफाई की जिम्मेदारी मिली है. सफाई का कार्य शीघ्र हो सके इसके लिए 6 कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी है. अनिल कुमार झा सफाई निरीक्षक राज कैनाल की सफाई 13 नंबर गुमती से स्टेशन होते हुए 12 नंबर गुमती तक, अहमद अंसारी कर संग्रहकर्ता को वाटसन कैनाल की सफाई 12 नंबर गुमती से विद्यापति टावर तक, विनोद कुमार सिंह अमीन को वाटसन कैनाल विद्यापति टावर से स्टेडियम तक की सफाई की जिम्मेवारी मिली है.
जबकि मकबूल अहमद चापाकल मिस्त्री को वाटसन कैनाल की सफाई स्टेडियम चौक से जीवछ नदी के साईफन तक, असगर अली किंस कैनाल की सफाई महराजगंज चौक से स्टेडियम चौक से जीवछ नदी के साईफन तक, असगर अली किंस कैनाल की सफाई महराजगंज चौक से स्टेडियम चौक तक तथा नंद किशोर मंडल किंस कैनाल गदियानी से गांधी चौक तक की सफाई की जिम्मेवारी मिली है.
बरसात से पहले होगी सफाई
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने बताया कि कैनालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. बरसात पूर्व इसकी सफाई का काम पूरा हो जायेगा. वहीं नालों व सड़कों की सफाई के लिए कर्मियों को वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश दिये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >