कार्रवाई की मांग को ले 5 घंटे जाम रही मुख्य सड़क

पंडौल/सकरी : कमला नदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सदस्यों ने पंडौल बाजार बंद कर अतिक्रमणकारियों पर कारवाई करने की मांग कर रहे थे. गुरुवार की सुबह से ही मुरलिया चौक पर पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क को संघर्ष समिति के सदस्यों ने जाम कर दिया. जिस कारण बाजार क्षेत्र की सभी दुकान बंद रहा. छोटा […]

पंडौल/सकरी : कमला नदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सदस्यों ने पंडौल बाजार बंद कर अतिक्रमणकारियों पर कारवाई करने की मांग कर रहे थे. गुरुवार की सुबह से ही मुरलिया चौक पर पंडौल-मधुबनी मुख्य सड़क को संघर्ष समिति के सदस्यों ने जाम कर दिया. जिस कारण बाजार क्षेत्र की सभी दुकान बंद रहा.

छोटा बड़ा वाहन भी जाम में घंटों फंसा रहा. जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. मुख्य सड़क जाम रहने के कारण लोग क्रॉसिंग सड़कों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिये निकल रहे थे. लेकिन सड़क संकीर्ण होने के कारण उक्त सड़क भी जाम की चपेट में आ गया.

गौरतलब है कि कमला नदी बचाओ संघर्ष समिति सदस्यों का कहना है कि भू-माफियाओं द्वारा गलत तरीके से कागजातों से छेड़छाड़ कर नदी की भूमि को धनहर खेत दिखला कर जाली कागजात बना कर बेच रहे हैं. जिस कारण जल निकासी में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है. बतादें कि वर्षों से खजौली से लेकर सकरी चीनी मिल होते हुए उक्त नदी का पानी दरभंगा जिला के जीवछ नदी में जाता रहा है़ उल्लेखनीय है कि आज भी पंडौल अंचल के मत्स्यजीवी साख सहयोग समिति लिमिटेड के जलकर सूची में उक्त कमला नदी पर पंडौल बाजार हाट गाछी के पीछे जलकर का जिक्र किया गया है.

कमला नदी बचाओ संघर्ष समिति के साथ बीडीओ महेश्वर पंडित और सीओ पंकज कुमार ने वार्ता कर बाजार बंद और सड़क जाम को समाप्त कराया. सीओ पंकज कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट के खुलते ही प्रशासन की ओर से रीट दायर की जायेगी. उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर तत्काल कार्य बंद करने को कहा जायेगा़ संघर्ष समिति द्वारा बुलाये गए पंडौल बंद में मुख्य रूप से लक्षमण चौधरी, पूर्व मुखिया पवन यादव, संजय पासवान, दिलीप सिंह, राजू महतो, संजय महतो, मिथिलेश साह, बबलू साह, रजा अलि, मोहन पासवान व मुन्ना महतो सहित बाजार के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >