ट्रेनों के लगातार हो रहे विलंब से यात्री परेशान

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लगातार ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है. जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को आने वाली अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय 11.45 से 8.15 घंटे विलंब होकर बुधवार सुबह 8 बजे पहुंची. इसका असर जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस […]

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लगातार ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है. जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को आने वाली अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय 11.45 से 8.15 घंटे विलंब होकर बुधवार सुबह 8 बजे पहुंची. इसका असर जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस के परिचालन पर भी सीधे तौर पर पड़ा. तय समय सुबह 7.53 से यह ट्रेन 4 घंटा विलंब से खुली. नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी तय समय शाम 6.30 बजे से 8.30 घंटे विलंब हो कर बुधवार सुबह 3 बजे पहुंची.

पटना जयनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस तय समय रात 9.46 से 30 मिनट, पटना जयनगर सवारी गाड़ी तय समय रात्रि 12.12 बजे से 6.30 घंटे, रांची जयनगर रांची एक्सप्रेस तय समय सुबह 6.15 से 48 मिनट, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 बजे से 1.30 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 बजे से 2.45 घंटे, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 बजे से 3.30 घंटे, आनंद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 से 1.20 घंटे व राजेंद्रनगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2 बजे से 1.30 घंटे विलंब से पहुंची.
वहीं जयनगर पटना फास्ट पैसेंजर तय समय सुबह 3.52 से 3.15 घंटे, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.8 बजे से 2.30 घंटे, जयनगर पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.38 से 24 मिनट, जयनगर राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.16 से 1.20 घंटे, जयनगर रांची रांची एक्सप्रेस तय समय दोपहर 1.7 से 35 मिनट विलंब से खुली. जबकि जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन तय समय दोपहर 2.30 बजे से हुआ.उक्त जानकारी पूछताछ काउंटर से पूजा कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >