चिलचिलाती धूप में वोटों की जमकर ''बारिश''

मधुबनी : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि पांचवे चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया. कुल 55. 55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह साल 2014 की तुलना में कुल 2.68 फीसदी अधिक रहा. उमस भरी गर्मी व तेज […]

मधुबनी : डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि पांचवे चरण में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया. कुल 55. 55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह साल 2014 की तुलना में कुल 2.68 फीसदी अधिक रहा. उमस भरी गर्मी व तेज धूप में बूथों पर वोटों की बारिश हुई.

कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नही है. हालांकि कुछ जगहों पर शुरुआती दौर में जरूर इवीएम में गड़बड़ी की समस्या आयी. पर इस समस्या को समय से या तो ठीक कर दिया गया या फिर इवीएम को बदल कर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गयी. डीएम सोमवार की शाम में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दे रहे थे.
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान का आंकड़ा .
जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वोटों की संख्या भी बढ़ती गयी. अधिकांश बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही. सुबह में वोट की संख्या कम रही, पर जैसे जैसे दिन चढता गया वोट फीसदी भी बढता गया. हर उम्र व हर वर्ग के लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पहले घंटे में चुनाव का फीसदी 2.5 फीसदी था. दूसरे घंटे में 9.25 फीसदी हो गया. तीसरे घंटे मे 13 फीसदी, चौंथे घंटे में 18.25 फीसदी. 12 बजे मे 25.85 फीसदी था.
1 बजे में 29.50 फीसदी. 2 बजे में 36.25 फीसदी, 3 बजे में 42.65 फीसदी, 4 बजे में 48.75, 5 बजे में 52 फीसदी रहा . इसी प्रकार यह हर घंटे बढता गया. देर शाम छह बजे तक निर्धारित समय सीमा में यह मतदान 55.55 फीसदी हो गया. हालांकि कुछ जगहों पर इवीएम में खराबी आ जाने के कारण मतदान कुछ विलंब से शुरू हुइ.
तो महिला कॉलेज व गदियानी मे बने बूथ पर वोटरलिस्ट से नाम गायब रहने के कारण कई मतदाता मतदान से वंचित रह गये.
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक पोल के दौरान कुल 34 वीयू, 32 सीयू, 26 वीवीपैट को बदला गया. जबकि पोल के अवधि में 6 वीयू, 3 सीयू एवं 11 वीवीपैट को बदला गया. वहीं पुलिस कार्रवाई के तहत कुल चार लोगों को पुलिस के हिरासत में लिया गया. जिन्हें मतदान समाप्ति के बाद बॉड डॉन के बाद छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >