विश्व की समृद्ध भाषाओं में मैथिली का स्थान अहम

मधुबनी : शहर के तिलक चौक स्थित उदय जयसवाल के अवासीय परिसर में मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी की साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त वरीय साहित्यकार उदयचंद्र झा विनोद ने कहा कि मैथिली दुनिया की समृद्ध भाषाओं में से एक है. मैथिली भाषा एवं […]

मधुबनी : शहर के तिलक चौक स्थित उदय जयसवाल के अवासीय परिसर में मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति मधुबनी की साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त वरीय साहित्यकार उदयचंद्र झा विनोद ने कहा कि मैथिली दुनिया की समृद्ध भाषाओं में से एक है. मैथिली भाषा एवं साहित्य के विकास के लिए समर्पित मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति नित नया आयाम स्थापित कर रही है. जिसकी जितनी भी सराहना की जाय वह कम है.

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो़ जेपी सिंह ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर ही हम अपनी मातृभाषा को सशक्त बना
सकते हैं. संगोष्ठी के दूसरे सत्र में मैथिली के 28 साहित्यकारों ने विभिन्न विधाओं में रचनाओं का पाठ कर माहौल को पूरी तरह साहित्यिक बना डाला. आगत अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रीतम कुमार निषाद, संचालन दिलीप कुमार झा, धन्यवाद झापन डॉ. हेमचंद्र झा ने किया.
संगोष्ठी की शुरुआत में आगत अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी विंदेश्वर चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण किया. काव्य संगोष्ठी में नंद कुमार मिश्र, सतीश साजन, दिलीप कुमार झा, रामेश्वर निशांत, डॉ. विरेंद्र झा, विजय शंकर पासवान, धर्मेंद्र कुमार भाई, सुभाष चंद्र झा सिनेही, बद्रीनाथ राय, प्रभाष कुमार दमन, प्रजापति ठाकुर, शुभकुमार वर्णवाल, उदय जयसवाल, डॉ. गोपीनाथ रमण, डॉ. विनय विशबंधु, चंद्रशेखर खां, प्रो. वंशीधर मिश्र, दयाशंकर मिथिलांचली, गोपाल झा अभिषेक, डॉ. रानी झा, कल्याणजी, जयशंकर मिश्र शेखर, भोलानंद झा, प्रीतम निषाद की रचनाएं खूब सराही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >