उद्धारक की बाट जोह रहा सकरी राजकीय औषधालय

सकरी : पंडौल प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित अन्य अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की अपेक्षा सकरी बाजार स्थित राजकीय औषधालय की दशा अत्यंत ही दयनीय है़. सुविधाओं का घोर अभाव के साथ ही चारों ओर से अतिक्रमण की चपेट से घिरा है. यह केंद्र इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दरभंगा जिला की सीमा सटे होने […]

सकरी : पंडौल प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित अन्य अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की अपेक्षा सकरी बाजार स्थित राजकीय औषधालय की दशा अत्यंत ही दयनीय है़. सुविधाओं का घोर अभाव के साथ ही चारों ओर से अतिक्रमण की चपेट से घिरा है. यह केंद्र इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दरभंगा जिला की सीमा सटे होने के साथ ही यह प्रखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है़. यहां तक कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जुझ रहे इस औषधालय केन्द्र में एक शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है़. सड़क किनारे से अतिक्रमण करने के साथ ही जर्जर भवन के चारों ओर लोग शौच कर गंद्गी फैलाते हैं. जिस कारण अस्पताल परिसर में खड़ा रहना भी दूभर लगता है़.

बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं :
राजकीय औषधालय सकरी में एक अदद शौचालय की भी सुविधा नहीं है़. जर्जर हो चुके भवन में कर्मी व चिकित्सक हमेशा भय के साये में डरे सहमे कार्य करने को मजबूर हैं. केन्द्र के चारों ओर बाउंड्री वाल का निर्माण होना आवश्यक है़. इस वजह से फुटकर दुकानदारों के द्वारा अस्पताल परिसर का बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया गया है़.
यहां पदस्थापित कर्मियों व चिकित्सक को सप्ताह में अधिकांशतर दिन पंडौल में आकस्मिक ड्यूटि पर लगाने से केन्द्र खाली रहता है एवं मरीजों को घूमकर वापस जाना पड़ता है़ जबकि वर्तमान में लगभग तीन से चार दर्जन मरीज प्रतिदिन यहां इलाज के लिये आते हैं.
समाजसेवी कर रहे पहल : यूथ वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सादिक अनवर उस्मानी, स्थानीय पंचायत समिति सदस्या सह प्रखंड स्वास्थय समिति अध्यक्ष नाजमीन व सामाजिक कार्यकर्ता मो. शहवाज महमुद मीनु के द्वारा पहल कर अतिक्रमणकारीयों से बातचीत कर उक्त जगह को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है़ साथ ही इन लोगों के द्वारा आसपास के ग्रामीणों में इस अस्पताल में मिल रही इलाज की सुविधा व दवा की उपलब्धता के बारे में बताया जा रहा है़ जिससे आए दिन सकरी क्षेत्र के लोग पंडौल जाने की बजाय इसी एपीएचसी में ईलाज हेतु पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >