Madhubani News : 1. 60 लाख मतदाता का गणना प्रपत्र अपलोड : एसडीएम

गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य झंझारपुर विधान सभा में जिले में सबसे तेजी से चल रहा है.

झंझारपुर. गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य झंझारपुर विधान सभा में जिले में सबसे तेजी से चल रहा है. कुल 3 लाख 36 हजार 836 मतदाता में 1 लाख 60 हजार 997 मतदाता का गणना प्रपत्र अपलोड कर दिया गया है. यह जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसडीएम कुमार गौरव ने दी. कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. कहा कि यह काम योग्य मतदाता छूटे नहीं और अयोग्य जुटे नहीं के आधार पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा इससे पूर्व वर्ष 1951 में पहली बार हुआ था. उसके बाद 1952- 53 एवं 1961 हुआ था. अंतिम बार 2003 में हुआ था. उसके बाद 24 जून 20 25 को आदेश प्राप्त हुआ है. आगामी 26 जुलाई तक गणना प्रपत्र लिया जाएगा. उन्होंने कहा बीते लोकसभा चुनाव के बाद मतदान मतदाता सूची शून्य हो गया है. अब नया मतदाता सूची तैयार किया जाएगा. नया मतदाता सूची ही चुनाव कार्य में अब इस्तेमाल किया जाएगा. कहा कि आगामी 1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप तैयार होगा. जिसमें एक से आठ सितंबर तक दावा और आपत्ति लिया जाएगा. 30 सितंबर तक मतदाता सूची फाइनल कर दिया जाएगा. झंझारपुर विधानसभा में 336836 गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का फॉर्म वितरण कर दिया गया है. जिसमें 1,60,9 97 फार्म मतदाता से वापस जमा किया गया है. अभी तक 47. 80 प्रतिशत है्र जो मधुबनी जिले में सर्वाधिक कार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा में 10 बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी को एइआरओ बनाए गए हैं. वही 36 बीएलओ सुपरवाइजर बनाए गए. प्रत्येक 10 बीएलओ पर एक सुपरवाइजर बनाया गया है. विद्यापति टावर के समीप हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. वहां भी मतदाता जाकर यह कार्य करवा सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल से भी वह इस कार्य को पूरा कर सकते हैं. एसडीएम ने कहा कि मोबाइल से 1559 मतदाता अपना फार्म अपलोड कर चुके हैं. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मोबाइल से अपलोड करने वाले मतदाता कम हो रहे हैं. प्रेस वार्ता के दौरान को झंझारपुर सीओ प्रशांत कुमार झा एवं अवर निर्वाचित पदाधिकारी मानवेंद्र मनोरम भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >