अगलगी के पीड़ितों को युवा क्रांति फाउंडेशन ने दी राहत सामग्री

अगलगी के पीड़ितों को युवा क्रांति फाउंडेशन ने दी राहत सामग्री

ग्वालपाड़ा . ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के कमलपुर गांव के वार्ड नंबर दो में शुक्रवार को आग लगने से 14 घर जल गया. आग इतनी तेज थी कि 14 लोगों का घर जलकर राख हो गया. घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बाइक, पलंग, टेबल, जरूरी कागजात और नगदी भी जल गई. घटना उस समय हुई, जब गांव के लोग खेतों में काम करने गए थे. इस अगलगी में उमेश ऋषिदेव, रंभा देवी, सुलेखा देवी, रीता देवी, आरती देवी, मुन्नी देवी, रूपम देवी, बाबादाय देवी, प्रीतम देवी और हिप देवी का घर पूरी तरह जल गया. अगलगी की इस घटना में कुल 13 परिवार बेघर हो गये. जानकारी मिलते ही मधेपुरा जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ, जिला परिषद सदस्य उमाशंकर प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, नागो यादव, विकास दास और वार्ड सदस्य दिनेश ऋषिदेव मौके पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >