सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की टीम ने प्राप्त किया पहला स्थान

असम राज्य के नलवाड़ी स्थित कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का रविवार को समापन हुआ.

असम में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में बिहार ने मारी बाजी

मधेपुरा.

असम राज्य के नलवाड़ी स्थित कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का रविवार को समापन हुआ. इसमें बिहार का प्रतिनिधित्व बीएनएमयू, मधेपुरा एवं पीयू, पूर्णिया की टीम ने किया. शिविर के दौरान सभी राज्यों में अपने यहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रस्तुत किया. बिहार की टीम ने पूरी श्रद्धा के साथ अपनी सांस्कृतिक गतिविधि के कार्यक्रम में छठ त्योहार मनाया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के परिणाम में बिहार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया. इसमें दलनायक प्रेमनाथ आचार्य, अभिषेक आचार्य, आनंद आशीष, आन्या कुमारी, प्रकाश कुमार, अन्नू कुमारी, सूरज कुमार, सरिता कुमारी, सुंदर कुमार, वर्षा कुमारी, भोला कुमार, निर्जला कुमारी को ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इन सबों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रह्लाद आर्य जोशी, रीजनल डायरेक्टर डॉ डी कार्तिगेन, युवा पदाधिकारी एनसी ड्योडी, विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ गुनीन सैकिया के द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. बीएनएमयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि बिहार टीम के द्वारा असम में किया गया यह प्रदर्शन सराहनीय है. टीम में शामिल बीएनएमयू के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >