सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर- मानपुर पथ पर एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया. जानकारी के अनुसार रूपौली के राजा ऋषिदेव बुढ़ावे में नहाने के दौरान एक डूबे युवक को देखने आया था. घर जाने के क्रम वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया. जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम पहुंचे. लोगों को समझाकर जाम हटवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >