रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रतिनिधि, बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुस्थन पंचायत वार्ड नंबर दो निवासी 19 वर्षीय रितेश कुमार की मौत शुक्रवार को रोटावेटर की चपेट में आने से हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर बैद्यनाथपुर बहियार में खेत जोतने के दौरान रोटावेटर की चपेट में रितेश आ गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अमित रंजन बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >