देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुये संजीव यादव ने ग्रामीणों की मदद से अपने पुत्र को पकड़कर मुरलीगंज थाना पुलिस को सौंप दिया.

मुरलीगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ आवेदन देकर पुलिस कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार हरिपुर तीनकोनमा वार्ड संख्या 13 निवासी संजीव यादव ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में बताया कि उनका छोटा पुत्र रितीश कुमार उर्फ ऋतुराज गलत संगत में पड़ गया है और अक्सर हथियार लेकर घूमता रहता है. आवेदन में बताया कि पांच अप्रैल 2026 को रात करीब नौ बजे रितीश कुमार देशी कट्टा लेकर घर पहुंचा. जब पिता ने इस संबंध में पूछताछ की, तो वह गाली-गलौज करने लगा एवं जान से मारने की धमकी भी दी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुये संजीव यादव ने ग्रामीणों की मदद से अपने पुत्र को पकड़कर मुरलीगंज थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवक के पास से देशी कट्टा बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है. इस मामले में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 180/26 के तहत धारा 25(1-बी)ए, 37 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है. थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच का जिम्मा एसआई सचिता नंदन को सौंपा गया है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >