जूस मशीन में फंसा युवक का हाथ, रेफर

जूस मशीन में फंसा युवक का हाथ, रेफर

कुमारखंड (मधेपुरा) . प्रखंड मुख्यालय स्थित कुमारखंड में मशीन से गन्ना का जूस निकालते समय युवक का हाथ फंस गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यह घटना कुमारखंड-रौता पथ पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सीकरहट्टी के पास हुई. लोगों ने कहा कि सिहपुर गढ़िया वार्ड संख्या 14 निवासी सियाचरण मुखिया मशीन से गन्ना का जूस निकाल रहा था. इस दौरान उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे वह घायल हो गया. सियाचरण मुखिया भजन मुखिया का पुत्र है. कुमारखंड के रौता रोड में चलता फिरता जूस की दुकान चलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >