डोरी पुल के समीप अपराधियों ने युवक को मारी गोली

डोरी पुल के समीप अपराधियों ने युवक को मारी गोली

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के डोरी पुल पर शुक्रवार को अपराधियों ने बाइक सवार 25 वर्षीय राजेश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया.

जानकारी के अनुसार राजेश सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोरकाही रहपुरा निवासी एक साथी के साथ बाइक से बहन की गोतनी को लाने बड़हारा कोठी जा रहा था. इस दौरान डोरी पुल के समीप पूर्व से घात लगाये तीन अपराधियों ने रोककर मोबाइल व पैसा छीनने की कोशिश करने लगा.

विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जो राजेश कुमार के पेट में लगी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां घायल राजेश का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >