करेंट लगने से युवक की हुई मौत

करेंट लगने से युवक की हुई मौत

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा वार्ड 10 में मंगलवार को करेंट लगने से 17 वर्षीय युवक झुलस गया. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया कि हरिपुर कला पंचायत के पूर्व सरपंच प्रमोद मंडल के पुत्र रौशन कुमार (17) वर्ष की करेंट लगने से मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि करेंट लगने से युवक की मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >