युवा रंगकर्मी सह गायक सुनीत साना को मिला सम्मान

युवा रंगकर्मी सह गायक सुनीत साना को मिला सम्मान

मधेपुरा. जिले के युवा रंगकर्मी सह गायक सुनीत साना को रंगकर्म के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लोक रंग ने दिया. यह सम्मान पूरे देश के लगभग 50 युवा रंगकर्मियों को दिया. इसमें सुनीत साना का नाम भी शामिल है. सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार युवा रंगमंच रत्न श्री सम्मान पाकर मैं समझता हूं कि रंगमंच के प्रति मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गयी है. संस्था के संस्थापक डॉ सुमन वृक्ष ने यह सम्मान मुझे भी दिया है. मैं प्रयास करूंगा कि अपने रंगकर्मी साथियों के लिए कुछ बेहतर कर सकूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >