शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्रों का दल हुआ रवाना

शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का व्यवहारिक ज्ञान विकसित होता है

पुरैनी, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कड़ामा के छात्र सोमवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए सहरसा रवाना हुये. परिभ्रमण दल को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार, मुखिया सुभाष भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विद्यालय के पप्रधानाध्यापक मणि राम के नेतृत्व में गये छात्रों ने सहरसा स्थित कई पर्यटन स्थल सहित मत्स्यगंधा और सिंघेश्वर का शैक्षणिक अवलोकन किया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का व्यवहारिक ज्ञान विकसित होता है एवं प्रकृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है. छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को नजदीक से देखने एवं समझने का अवसर भी मिला. शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास एवं सामाजिक ज्ञान का विस्तार होता है, जो उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होता है. मौके पर वार्ड सदस्य दीपक कुमार, रौशन सिह, सहित शिक्षक रंजीत कुमार,रतन कुमार,पुष्पा कुमारी, शशिकला, गौरीशंकर कुमार , दीपक कुमार, सचिव मीण देवी रसोईया कर्मी दिलखुश मिश्र,प्रकाश झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >