आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण, लाभुकों के खिले चेहरे

पारदर्शिता के साथ चावल, दाल एवं सोयाबीन की बड़ी जैसे पैकेट वितरित किये.

ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन का वितरण किया गया. बाल विकास परियोजना के निर्देशानुसार आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजीकृत महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया. वितरण के दौरान मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों के बीच राशन सामग्री बांटी गई. केंद्रों पर सेविकाओं ने अपनी देख-रेख में पारदर्शिता के साथ चावल, दाल एवं सोयाबीन की बड़ी जैसे पैकेट वितरित किये. इस अवसर पर मौजूद सेविकाओं ने लाभुकों को स्वच्छता बनाये रखने एवं बच्चों के उचित पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. वितरण के साथ-साथ रजिस्टर में लाभुकों के हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान भी लिये गये, ताकि रिकॉर्ड को दुरुस्त रखा जा सके. वितरण केंद्र पर ””पोषण के सूत्र”” और अन्य जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए थे. जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. राशन पाकर लाभुकों ने संतोष व्यक्त किया. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सहायिकाएं एवं केंद्र की समिति के सदस्य भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >