पूर्व प्रो-वीसी प्रो केके मंडल निधन पर सांसद ने जताया शोक

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें.

मधेपुरा. शहर के विद्यापुरी मुहल्ला वार्ड संख्या 18 में विगत दिनों पूर्व प्रो-वीसी प्रो केके मंडल के आकस्मिक निधन के उपरांत पूर्णिया सांसद पप्पु यादव सोमवार को उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. प्रो केके मंडल जी का शैक्षणिक योगदान, उनका मार्गदर्शन एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा. शिक्षा जगत ने एक विद्वान एवं सज्जन व्यक्तित्व को खो दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति दें. मौके पर मोहन मंडल,अजीर बिहारी जी ,विमल किशोर गौतम, गोपी कृष्ण उर्फ विडिओ, प्रिंस गौतम, अनिल अनल, देवाशीष पासवान, शैलेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार बबलू ,अमन कुमार रितेश, रौशन कुमार बिट्टू, सीताराम यादव, दीपक कुमार, भानू प्रताप आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >