योग भारतीय संस्कृति की है अमूल्य धरोहर – डॉ मधेपुरी

योग भारतीय संस्कृति की है अमूल्य धरोहर – डॉ मधेपुरी

मधेपुरा. भारत स्वाभिमान के संयोजक डॉ एनके निराला ने डायट मधेपुरा में एक सप्ताह से चल रहे योग कक्षा का समापन शुक्रवार को हो गया. संयोजक ने कहा कि योग कक्षा के संचालन में डायट के प्राचार्य निशांत गुंजन, इंस्ट्रक्टर कुमार अर्णव, डीडी पुष्पलता कुमारी तथा भारत माता के रूप में पूजा कुमारी का सहयोग प्रशंसनीय रहा. योग कक्षा के समापन के लिए समाजसेवी-शिक्षाविद प्रो डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया. डॉ मधेपुरी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. योग भारतीय ज्ञान का अद्भुत वरदान है. दुनिया ने कबूल कर ली है कि योग का कोई विकल्प नहीं है. अंत में शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच योग सिलेबस (दिनचर्या) का विमोचन एवं वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >