12 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

12 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को 12 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नेमुआ वार्ड संख्या दो निवासी रेखा देवी पति राजेश यादव है. थानाध्यक्ष ने कहा कि नेमुआ वार्ड संख्या दो निवासी रेखा घर के पास सड़क किनारे देसी शराब बेच रही थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही महिला भागने का प्रयास करने लगी. महिला पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान 12 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >