एनएच-106 पर हरैली के पास हुई घटना उदाकिशुनगंज. एनएच 106 पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के हरैली स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप सोमवार को हादसे में एक पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति घायल हो गया. घायल पति को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा रेफर कर दिया गया है. लोगों ने कहा कि एक ऑटो मां गीता नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे लगे रैलिंग से टकरा गया, जिससे ऑटो रैलिंग में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद नर्सिंग होम में मौजूद लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में सवार दंपती को बाहर निकाला. दोनों को गंभीर अवस्था में हरैली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मधेपुरा रेफर कर दिया गया. मृतका की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान गांव निवासी अखिलेश यादव की पत्नी निभा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं पति अखिलेश यादव का इलाज जारी है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
एनएच 106 पर हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

एनएच 106 पर हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
Copied link
एनएच 106 पर हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल