पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने खाया जहर

सदर प्रखंड के वार्ड नंबर 11 के निवासी मो सबीर की पत्नी शबाना ने आपसी पति पत्नी के विवाद में गेहूं की कीटनाशक दवाई खा ली.

मधेपुरा.

सदर प्रखंड के वार्ड नंबर 11 के निवासी मो सबीर की पत्नी शबाना ने आपसी पति पत्नी के विवाद में गेहूं की कीटनाशक दवाई खा ली. जानकारी के अनुसार, बताया गया कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. इसके बाद आक्रोश में आकर शबाना खातून ने कीटनाशक दवाई खा ली. तत्पश्चात ही महिला मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा महिला की प्राथमिक उपचार की गयी. स्थिति नाजुक के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >